परमाणु हथियार विरोधी अभियान आईकैन को नोबेल शांति पुरस्कार
दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने वाली संस्था आईकैन को अपने दशक लंबे प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.
![]() (फाइल फोटो) |
ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया और ईरान से जुड़ा परमाणु हथियार संकट गहरा रहा है, यह बेहद समीचीन है.
नोर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष ब्रिट रेइस-एंडरसन ने कहा, परमाणु हथियार विरोधी अभियान आईकैन संस्थान को परमाणु हथियारों के प्रयोग से होने वाली भीषण मानवीय क्षति की ओर ध्यान आकषिर्त करने संबंधी उसके कार्य और संधि के आधार पर ऐसे हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के अथक प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.
दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने वाली संस्था आईकैन को भीषण मानवीय क्षति की ओर ध्यान आकषिर्त करने संबंधी उसके इस कार्य से अपने दशक लंबे प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला.
| Tweet![]() |