Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Last Updated 06 Jul 2024 09:55:15 AM IST

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में भक्त लोग देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसके साथ ही तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए दस महाविद्याओं की विशेष रूप से उपासना करते हैं।


Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes : गुप्त नवरात्रि पर दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है साथ ही उनकी दस महाविद्याओं की भी अराधना की जाती है। यह एक त्यौहार है जिसमें दुर्गा माता, महाकाली मां, माता महालक्ष्मी और सरस्वती माता की आराधना होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  इन नौ दिनों तक दुर्गा माता की आरती, दुर्गा चालीसा और भजनों का पाठ ज़रुर करना चाहिए। अगर आपके जीवन में कुछ परेशानियां आई हुई हैं या किसी चीज़ को लेकर भय है तो आप इन नौ दिनों में माता के मंत्रों का जाप कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर होंगी। इस अवसर पर आप मां दुर्गा के इन विशेज,वॉलपेपर्स और इमेजिस को शेयर कर अपनों से शुभ गुप्त नवरात्रि कह सकते हैं।


आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की  आपको बहुत - बहुत शुभकामनाएं ।

आप सभी को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की हार्दिक बधाई।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
जय माता दी।
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
गुप्त नवरात्रि के इस अवसर पर
माता रानी का आशीर्वाद मिले !
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !


हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई...
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई...
होगी अब मन की हर मुराद पूरी...
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई
गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं!


नमो नमो दुर्गे सुख करनी,
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी।
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
गुप्त नवरात्र की बधाई आपको !


 माता न मैं पैसा चाहूं
न मैं चाहूं ऊंचा पद
बस मुझको अपना प्यार देना
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !


दिव्य है आंखों का नूर
करती है संकटों को दूर
मां की छवि है निराली
गुप्त नवरात्रि में आई है खुशहाली !
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !



प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment