Ganesh Chaturthi 2023: घर में गणपति को स्थापित करने के बाद नहीं करें ये काम, बप्पा हो सकते हैं नाराज़
गणेश चतुर्थी पर भक्त गणेश जी की मूर्ती को घर में स्थापित करते हैं और दस दिन बाद मूर्ती का विसर्जन किया जाता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूर्ति को घर में स्थापित करने के बाद हमें किन-किन कामों को नहीं करना चाहिए|
![]() ganesh chaturthi 2023 |
गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की मूर्ती को घर में स्थापित करने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। गणेश भगवान की प्रतिमा पर रोज भोग लगाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।
घर में गणपति को स्थापित करने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
• शुभ मुहुर्त के समय ही गणपति बप्पा की प्रतिमा को घर में स्थापित करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है।
• दस दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चांद के दर्शन करने से दोष और कलंक लगता है। चंद्रमा ने गणपति का अपमान किया था जिससे क्रोधित होकर बप्पा ने चंद्रमा को क्षय होने का श्राप दिया था।
• गणेश जी की मूर्ति की स्थापना के समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर ही घूमी हुई हो।
• जब तक घर में भगवान गणेश स्थापित रहते हैं तब तक घर के सदस्यों का लहसून-प्याज आदि का सेवन करना वर्जित है।
• खाना खाने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी को खाने का भोग लगाएं। इसके बाद खुद खाएं और परिवार वालों को खिलाएं।
• गणेश जी को घर में स्थापित करने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें घर में अकेला छोड़कर कही न जाएं। भगवान गणेश जब तक आपके घर में हैं तब तक आपको उन्हीं के साथ रहना चाहिए।
• शराब या कोई भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
• दस दिन तक नॉनवेज खाना भी वर्जित होता है
• घर में किसी भी प्रकार का क्लेश या झगड़ा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। घर के सदस्यों को शांत रहना चाहिए।
• पति-पत्नी को भी इस दौरान शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करने चाहिए।
• घर में रोज़ सुबह–शाम गणपति जी की पूजा विधि-विधान के साथ करते हुए उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
• रोज़ गंगा जल छिड़क कर घर को शुद्ध करें
• दस दिन तक किसी के भी साथ दुर्व्यवहार न करें
• घर में साज-सज्जा अथवा सफाई का विषेश ध्यान रखें
• गणेश प्रतिमा को अगर बेडरूम में रखा है तो लेकिन ध्यान रहें सोते समय गणेशजी की ओर आपके पैर नहीं होने चाहिए।
• गणेश जी को विसर्जन के समय हंसी खुशी वदाई दें। विसर्जन के समय नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
| Tweet![]() |