गणेश चतुर्थी के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, पुष्पा लुक के गणपति सोशल मीडिया पर छाए
गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर देशभर के गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ विघ्नहर्ता के दर्शन करने उमड़ पड़ी है।
![]() सिद्धिविनायक मंदिर (फाइल फोटो) |
गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश जी के अलग अलग अवतारों का पूजन किया जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। घरों में विशेष पूजन के बाद विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित की जाती है। वहीं गणेश चतुर्थी के मौके पर सबसे अधिक रौनक महाराष्ट्र के मुंबई में देखने को मिलती है।
इस दौरान मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। पहली आरती में शामिल होने के लिए रात से ही श्रद्धालुओं मंदिर के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। बता दें कि भक्तों में सिद्धिविनायक मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए काफी उत्साह रहता है। मंदिर में बप्पा के दर्शन करने दूर दराज से भी भक्त पहुंचते है और बप्पा की सेवा करते है। जानकारी के मुताबिक सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश अपनी दोनों पत्नियों ऋद्धि और सिद्धि के साथ विराजमान है। इस मंदिर में सच्चे मन से दर्शन करने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की सूंड दाईं तरफ मुडी है, जिसे सिद्धपीठ कहा जाता है। इसलिए इस मंदिर को सिद्धिविनायक के नाम से जाना जाता है।
लालबागचा राजा के लिए भी उमड़ी भीड़
मुंबई के सबसे फेमस पंडाल लाल बागचा राजा पंडाल के बाहर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़ी है। लालबागचा राजा को मन्नतों का राजा कहा जाता है। यहां श्रद्धालु पूरी भक्ति भावना के साथ आते है। इस वर्ष भी लालबागचा राजा गणेश पंडालों में केंद्र बिंदू होगा। इस वर्ष यहां की झांकी को अयोध्या के राम मंदिर की तरह बनाया गया है। बप्पा के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या के राम मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही लालबागचा राजा की 12 फीट की विशाल मूर्ति और सिंहासन पर बप्पा विराजमान है। मान्यता है कि लालबागचा के दर्शन करना व्यक्ति के लिए सौभाग्यशाली होता है। इनके दर्शन करने सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बड़े बड़े फिल्म स्टार भी आते है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणेश चतुर्थी के समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। pic.twitter.com/EdhoxDD8bP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2022
मुंबई में कई जगहों पर बप्पा के खास पंडाल सजाए गए है। गौरतलब है कि इस वर्ष की गणेश चतुर्थी बेहद खास है क्योंकि कोरोना काल के दो वर्षों बाद सामान्य रूप से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस खास मौके के लिए मुंबई में कई खास पंडाल भी सजाए गए है।
छाए पुष्पा लुक के गणपति
इस वर्ष कुछ भक्तों ने खास लुक में गणपति सजाए है। इस वर्ष गणपति पंडालों में वर्ष 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म पुष्पा द राइज का तड़का भी देखने को मिला है। एक पंडाल ने बप्पा को फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक से प्रभावित होकर बनवाया है। ये जानकारी नहीं है कि ये पंडाल कहां का है मगर ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
| Tweet![]() |