Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 12, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 12, 2025: जानिए शनिवार, 5 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
सिंह : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
तुला : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। कुछ नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें।
| Tweet![]() |