Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कैसा रहेगा आज आपका दिन? जानें क्या कहता है दैनिक ज्योतिष राशिफल

Last Updated 11 Apr 2025 12:40:19 PM IST

Aaj Ka Rashifal 11 April: आज 11 अप्रैल, शुक्रवार है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:56, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:44, काशी-सायं 18:18, कानपुर-सायं 18:30, पटना-सायं 18:10, देहरादून-सायं 18:42, गोरखपुर-सायं 18:19, लखनऊ-सायं 18:27 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 17:26, काशी-प्रात: 17:01, कानपुर-प्रात: 17:12, पटना-प्रात: 16:52, देहरादून-प्रात: 17:23, गोरखपुर-प्रात: 17:00, लखनऊ-प्रात: 18:10 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:26, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:19, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:55, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:21, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:02, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:12 बजे।

राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

राष्ट्रीय चैत्र 21, शक् संवत् 1946। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , संवत् 2081, सौर (मीन) चैत्र मास की 29, प्रविष्टें। सव्वाल 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (14) अर्धरात्रयोत्तर 03:21 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अपराहन् 15:10 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग सायं 19:46 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भ

द्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 03:22 बजे से, दमनक चतुर्दशी, गुरु हरिकिशन ज्योति ज्योत, श्री गुरुतेग बहादुर गुरयायी, बुद्ध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में सायं 17:25 बजे प्रवेश करेगा।    
मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।  नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का ऐहशास होगा। सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।    

आइए जानते है दैनिक राशिफल...


बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नित्य एक जैसा दिन से बारियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। 

मिथुन : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कायरे में मन केन्द्रित होगा। संबंधों में ब्यवहारकुशल बनें। घर में बैठे-बैठे ऊबन होगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर में छवि बनावें।              
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा। क्रोध पर नियन्तण्रकरें। मन को रचनात्मक कार्य में लगावें। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

सिंह : नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी।           

कन्या : भावनाओं पर नियन्तण्रकी आवश्यकता है। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीते हुए बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का सदुपयोग करें।         

तुला : परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है।        

वृश्चिक : यह समय ईरीय आस्था एवं सदकार्य का कहा जाएगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देवें।     

धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न दें।

मकर: मन को कुछ रचनात्मक कार्य मे व्यस्त करें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।  कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।

कुंभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती हुई बतों के भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। आपकी रचनात्मकता को साकारा रूप देने का समय आ गया है।

मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान रहेगा।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment