Aaj Ka Rashifal, Wednesday, April 9, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 9 अप्रैल, 2025 का राशिफल

Last Updated 09 Apr 2025 06:31:13 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, 9 April 2025: आज 9 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहशास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।    

बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।   

मिथुन : संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप मे नए उत्साह का संचार करेगा। 

कर्क: बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। कार्य क्षेत्र में सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिर्मुखी बनें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। 

कन्या : पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।     

तुला : दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।

वृश्चिक : हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास के वातावरण में प्रसंन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। 

धनु : कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।

मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्य पर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।   

कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें।  किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

मीन : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment