Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 8, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 8 अप्रैल, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 8, 2025: जानिए मंगलवार, 8 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
मिथुन : व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरस करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याएं समाप्त होंगी।
धनु : रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम हेत मन केंद्रित होगा।
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
| Tweet![]() |