Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2025: जानिए 05 से 12 अप्रैल 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2025: कैसा रहेगा इस सप्ताह 05 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक का राशिफल और साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं रहेंगे इस सप्ताह के त्यौहार।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मिथुन-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। इस सप्ताह सगे-संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे कितुं अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कर्क- पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता कार्य में व्यस्त रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख साधन हेतु अत्याधिक व्यय संभव।
सिंह-पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रिय होंगे।
कन्या-शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
तुला-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। अपनी दिनचर्या सुधार स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें।
वृश्चिक- कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिये व्यस्तता का समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
धनु- इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपके आपकी छवि धूमिल हो सकती है। धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे।
मकर- प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करेंगे। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
कुंभ- इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से दूरी बनायें।
मीन- प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
7 अप्रैल-श्री धर्मराज दामी। 8 अप्रैल-भद्रा प्रात: 08:37 बजे से रात्रि 09:14 बजे तक, कामदा एकादशी व्रत, श्री विष्णु दोलोत्सव, सायं दोलारुढ़ पूजन। 9 अप्रैल-मदन द्वादशी, हरिदमनोत्सव। 10 अप्रैल-प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत, श्री महावीर जयन्ती। 11अप्रैल-भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 03:22 बजे से, गुरु हरिकिशन ज्योति ज्योत, श्री गुरुतेग बहादुर गुरयायी। 12अप्रैल-भद्रा समाप्त अप. 04:37 बजे, व्रत की पूर्णिमा, चाण्डक पूजा (बंगाल), अन्वाधान, मन्वादि15, सर्वदेव दमनकोत्सव, श्री हनुमान जयन्ती 13अप्रैल-स्नान-दान-की परम पुण्यदायनी चित्रा नक्षत्र युता चैत्री पूर्णिमा, सूर्य अिनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति अर्धरात्रियोत्तर 03:21 बजे, बैशाखी, पूर्णिमा तिथि वृद्धि।
| Tweet![]() |