Aaj Ka Rashifal, Monday, March 3, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 3 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 03 Mar 2025 11:09:19 AM IST

जानिए सोमवार, 3 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।

बृषभ : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।

मिथुन : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।

कर्क : जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।

सिंह : मन को खराब विचारों से दूर रखे। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद  को जन्म दे सकती है।

कन्या :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है।  नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।

तुला : अपने अन्दर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।

वृश्चिक : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न करें। अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है।

धनु : कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  संवेदनशीलता पर नियन्तण्ररखें। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं।

मकर : सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें।  सूझ-बूझ के साथ व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।

मीन :  प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों  के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment