Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 4, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 4 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 04 Mar 2025 07:38:16 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 4, 2025: जानिए मंगलवार, 4 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 4 मार्च, 2025 का राशिफल

मेष : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है।  भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

बृषभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्य में हाथ डालेंगे।

मिथुन : संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव।

कर्क : आपका मस्तमौला मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह :  शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम पर मन केन्द्रित होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़े ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें।

कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध  परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।

तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। व्यवहारकुशलता व वाकपटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है।

वृश्चिक : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

धनु :  वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें।

मकर :  मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी।  आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।

मीन :  भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परम्परावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में तालमेल बैठाने में असमर्थ हो सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment