Aaj Ka Rashifal, Thursday, February 13, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, February 13, 2025: जानिए बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2025 का राशिफल |
मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ अच्छे कार्यों की पूर्ति से आपकी महत्ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा।
बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।
कर्क : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। समस्याओं के समाधान हेतु परिवारीजनों से खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें, क्योंकि आने वाला समय अच्छा है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
धनु : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।
कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने स्वभाव में धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा।
| Tweet![]() |