Aaj ka Panchang 12 February 2025: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
12 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) का पर्व मनाया जा रहा है।
![]() |
पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त...
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:01, काशी-प्रात: 06:34, कानपुर-प्रात: 06:46, पटना-प्रात: 06:26, देहरादून-प्रात: 07:00, गोरखपुर-प्रात: 06:35, लखनऊ-प्रात: 06:44 बजे। दैनिक
सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:09, काशी-सायं 05:49, कानपुर-सायं 05:59, पटना-सायं 05:40, देहरादून-सायं 06.03, गोरखपुर-सायं 05:46, लखनऊ-सायं 05:56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.00, काशी-सायं 05.41, कानपुर-सायं 05.50, पटना-सायं 05.31, देहरादून-सायं 05:53, गोरखपुर-सायं 05.37, लखनऊ-सायं 05.47 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06.58, काशी-प्रात: 06:28, कानपुर-प्रात: 06:41, पटना-प्रात: 06:20, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:29, लखनऊ-प्रात: 06:39 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय माघ 23, शक् संवत् 1946। माघ शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2081, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 01, प्रविष्टें। शबान 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रात्रि 07:24 बजे तक, तदन्तर फाल्गुन कृष्ण प्रातपिदा तिथि शुरु। ओषा नक्षत्र रात्रि 07:36 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र शुरु। सौभाग्य योग प्रात: 08:07 बजे तक, तदन्तर शोभन योग शुरु। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 07:36 बजे सिंह राशि प्रवेश करेगा। स्नान-दान-व्रतादि की माघी पूर्णिमा।
मेष : बीते दिनों को लेकर भाव-विभोर हो सकते हैं। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
मिथुन : नई रोजगार यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लानपरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी-छोटी घरेलूू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला : भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
वृश्चिक : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होंगे।
धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनायें।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि होगी। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।
मीन : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थक होंगी।
| Tweet![]() |