Aaj Ka Rashifal 21 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए सोमवार, 21अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 21 Oct 2024 12:54:26 PM IST

जानिए आज का सोमवार, 21अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 21 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा  दोनों का अहसास होगा। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय के योग हैं।     

बृषभ : निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  

मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नये-नये कल्पनाओं की शैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं।  

कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।

सिंह : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नयी प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे।       

कन्या : रोजगार के क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। आय- व्यय में असन्तुलन से मन परेशान होगा।

तुला : कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।  रोजगार क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।

वृश्चिक : प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वन्चित होगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें।  

धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।   

मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नये लक्ष्यों में  क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।    

कुंभ : किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

मीन : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment