Aaj Ka Rashifal 12 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए शनिवार, 12 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 12 Oct 2024 09:00:42 AM IST

जानिए आज का शनिवार, 12 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 12 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।

बृषभ : कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकर्षण से अपयश और लान्छन के योग हैं। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।

मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें। हसमुख स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।

कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।

सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ कार्य क्षेत्रों में व्यस्तता से मन मे सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी, परन्तु लेन-देन में सावधानी बरतें। अच्छा होगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में विचारों की उत्पत्ति होगी।

वृश्चिक : संबंधों में कटुवचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें हैं। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध में प्रगाढता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।

धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।

मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा मे रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।

कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयो से  सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।

मीन : संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment