Aaj Ka Rashifal 5 November : कुंभ, तुला और मेष राशि वालों को रखना होगा सेहत का ख्याल, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 05 Nov 2023 06:55:21 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 5 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 5 November

मेष: आज संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज आप मन लगाकर काम करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने की संभावना है।

बृषभ: परिवार के सहयोग से कोई समस्या भी दूर हो सकती है। त्यौहार की वजह से घर में रिश्तेदारों का आना जाना रहेगा। किसी लापरवाही के कारण आज आपके महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।

मिथुनः ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा जिससे थकान मससूस करेंगे। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें।

कर्कः बिजनेस में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कामकाज पर ध्यान देने की जरुरत है। सेहत के लिहाज से दिन शुभ है।

सिंहः उधार लेनदेन से आपको आर्थिक समस्या हो सकती है। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय ना देने की वजह से कुछ खटास आ सकती हैं।

कन्याः खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन आज आपको परेशान करेंगे। अपना ध्यान रखें और बाहर का काम टालने की कोशिश करें। धन की हानि हो सकती है।

तुलाः  आपके द्वारा तय किए गए लक्ष्य आज पूरे हो सकते हैं। व्यस्त रहने से पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना मुश्किल होगा। सेहत के लिहाज से दिन शुभ है।  

वृश्चिकः व्यक्तिगत जीवन में आने वाले बदलाव पर ध्यान देते रहें। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनुः बड़ों के मार्गदर्शन का आज आप उचित उपयोग करेंगे।  लव रिलेशनशिप में जो उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।  अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें।

मकरः वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आज आपके अधूरे कार्य गति में आएंगे। कहीं रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। खरीदारी करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कुंभः व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए आज जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बदलते मौसम की वजह से गला खराब हो सकता है।   

मीनः किसी धार्मिक यात्रा का परिवार के साथ प्लान बना सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। सेहत आपकी सही रहेगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा।  

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment