बुधवार, 12 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 12 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() बुधवार, 12 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। आर्थिक लाभ संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक यात्रा का योग है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में जाया न होने दें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें।
मिथुन : नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनों के अनुकूल चलें।
कर्क : भविष्य को लेकर नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियां पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें।
कन्या : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्थक परिजनों से कुछ भावनात्मक कष्ट संभव है। अत्याधिक व्यय से मन परेशान हो सकता है।
तुला : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जरुरत से ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा। अत: इसे सुधारें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार संबंधी कुछ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
धनु : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। आप बातूनी ज्यादा एवं कर्मठ कम कहें जाएंगे। परिश्रम से लाभ का योग है। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
मकर : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।
कुंभ : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कुछ नयी व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
मीन : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
Tweet![]() |