बृहस्पतिवार, 13 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 13 Aug 2020 03:06:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 अगस्त, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 13 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कुछ नये प्रगति के मार्ग खुलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : निराशा आपकी प्रगति में बाधक है। अत: इसे सुधारें। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। पुरानी बातों को सोचकर मन भाव-विभोर होगा।           
मिथुन : परिवार में दूसरों में कमियां देखने के बजाए खुद को सुधारें। सब कुछ छोड़ परिवार को बचाने की चेष्ठा करें। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीविका में लाभ के आसार हैं।     
कर्क : निकट संबंधों में जिन गलतियों की वजह से दूरियां पैदा हुई हैं, उन्हें सुधारने का प्रयास करें। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में गंवायेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

सिंह : काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।
कन्या : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घर में खुशहाली रहेगी।   
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। कमजोर मनोबलवश मन में चिांताओं का वाश होगा। पारिवारिक कार्योंं में अवरोधों से मन खिन्न होगा। व्यावसाय में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।        
वृश्चिक : बड़ों से वाद-विवाद न करें। भाई अथवा किसी निकट संबंधी से वैचारिक मतभेद संभव। मन में उत्साह की कमी और कुछ अकेलापन का एहसास होगा। जीवन साथी कात भावनात्मक स्नेह मिलेगा।          
धनु : परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        
मकर : प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  कुछ नई योजनाएं मन को उद्वेलित करेंगी। खानपान में परहेज रखें। रोजगार में कुछ नये आसार उत्साहवर्धद करेंगे।
कुंभ : कुछ नये श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। नित्य नयी समस्याएं आपके जीवन में रोज पैदा होती हैं किंतु उसे सामना करने की क्षमता आप में भरपूर है। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।     
मीन : कुछ नये लाभ से उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी बातों को सोच अपनी उर्जा का हृास न करें। संघर्ष के दिन बीतने वाले है और प्रगति के नये मार्ग खुलने वाले हैं। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment