मंगलवार, 11 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 11 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 11 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : स्थिति व समय के अनुसार समझौतावादी रवैया अबनायें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
बृषभ : प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव।
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन को प्रभावित करेंगी।
कर्क : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या : कुछ कठिनाइयां का समाधान होगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी किंतु विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है।
तुला : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। पुरानी बातों के स्मरण से मन उदास होगा।
धनु : बीते हुए समय व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। दूसरों की बुराई न करें।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बने और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित करें। आलस्य प्रगति में बाधक है।
कुंभ : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
Tweet![]() |