Malaika Arora-Arjun Kapoor: फैशन शो में अलग-अलग बैठे दिखे मलाइका-अर्जुन, ब्रेकअप को लेकर उठे सवाल

Last Updated 27 Jul 2024 03:53:50 PM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने खास रिश्ते की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनें रहतें हैं। 2018 से एक दूसरे संग डेटिंग कर रहे कपल को हमेशा खुश देखा जाता था।


लेकिन कुछ समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों में अनबन की खबरें चर्चा में आई।

ब्रेकअप की पहली अफवाह तब फैलनी शुरू हुई थी जब हमेशा की तरह अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका शामिल नहीं हुईं और ना ही मलाइका ने अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया।

ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो इवेंट में मलाइका और अर्जुन ने एक साथ शिरकत की। सोशल मीडिया में इवेंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां दोनो इवेंट में फ्रट सीट में बैठे नजर आए लेकिन दोनों एक-दूसरे से काफी दूर बैठे दिख रहें हैं। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे से नजर बचाने की कोशिश भी की। ऐसे में इनकी दूरियां मीडिया की नज़रो से भी बच न सकी।  

वीडियो में दिख रहा है कि इवेंट के दौरान जब अर्जुन कपूर एक फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे, तो मलाइका उन्हें इग्नोर करते हुए निकल गईं दूसरी तरफ अर्जुन ने उन्हें रास्ता देते हुए उनकी मदद करनी चाही। लेकिन मलाइका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने अर्जुन कपूर की तरफ देखा तक नहीं और चुपचाप वहाँ से चली गई।

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप की खबरों को पूरी तरह से कन्फर्म कर दिया है।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment