Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

Last Updated 29 Feb 2024 11:44:19 AM IST

बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।


सोशल मीडिया पर स्टार कपल ने अपने आने वाले नए मेहमान की जानकारी सभी के साथ शेयर कर दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर के फैंस खुशी से झूम उठे है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।



सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई दे रहा है।

बधाई देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका के पोस्ट पर कृति ने कमेंट कर लिखा, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।' साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी साझा किया।

गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने उनका बेबी बंप को नोटिस किया था। तभी से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी।

अब इन कयासों को दीपिका ने सच करार दिया है। सात महीने बाद सितंबर में दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment