प्यार में गलतियां नहीं निकाली जाती: करण कुंद्रा

Last Updated 11 Dec 2023 06:22:02 AM IST

एक्टर और 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के होस्ट करण कुंद्रा ने प्यार में स्पष्टता (क्लैरिटी) के महत्व पर जोर दिया, साथ ही कहा कि पार्टनर के पर्सपेक्टिव को समझने के लिए बातचीत की जरूरत होती है


करण कुंद्रा

एक्टर और 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के होस्ट करण कुंद्रा ने प्यार में स्पष्टता (क्लैरिटी) के महत्व पर जोर दिया, साथ ही कहा कि पार्टनर के पर्सपेक्टिव को समझने के लिए बातचीत की जरूरत होती है।

'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' कपल्स को अपने रिश्तों की रियलिटी का सामना करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

हाल के बोनफायर एपिसोड में, करण ने प्यार की जटिलताओं पर विचार किया और कहा: "प्यार में गलतियां नहीं निकाली जातीं। इसके लिए पार्टनर के पर्सपेक्टिव को खोलने और समझने की जरुरत है।"

करण, जो वर्तमान में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं, ने कहा कि जब आप चीजों को दूसरे व्यक्ति के प्वाइंट से देखने की कोशिश करते हैं तो यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट ने कहा, "हालांकि राय हमेशा अलग-अलग हो सकती है, यह हमें तय करना है कि किसकी राय मायने रखती है और किसकी नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ शब्दों को सुनना एक अलग बात है, सच्चाई को समझना और स्वीकार करना एक बड़ी अचीवमेंट है! क्लैरिटी रखना स्ट्रांग करेक्टर को दिखाता है! उन कपल्स को सलाम जो वास्तव में अपने रिश्तों को समझ रहे हैं और अपन बॉन्ड को मजबूत कर रहे हैं।"

'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होता है।

IANS
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment