Birthday girl बेबो ने मनाया जन्मदिन का जश्न

Last Updated 22 Sep 2023 12:54:38 PM IST

लोलो ने फोटो भी शेयर की है। जिस पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे माय लव। एक फोटो में करिश्मा ने लिखा- मेरी लाइफलाइन को हैप्पी बर्थडे। फैंस करीना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं


करीना कपूर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना देती हैं। करीना ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। करीना ने अपना खास दिन अपने परिवार के साथ मनाया है। करीना की बर्थडे पार्टी सैफ अली खान के घर पटौदी पैलेस में हुई। करीना की बहन करिश्मा इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं।

लोलो ने फोटो भी शेयर की है। जिस पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे माय लव। एक फोटो में करिश्मा ने लिखा- मेरी लाइफलाइन को हैप्पी बर्थडे। फैंस करीना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म जाने जान आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करीना के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। करीना आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म समीक्षकों और लोगों दोनों को पसंद नहीं आई।
 

 

समय डिजि़टल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment