Animal फिल्म में अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

Last Updated 22 Sep 2023 12:03:12 PM IST

धमाकेदार एक्शन पैकेज थ्रिलर 'एनिमल' काफी समय से चर्चा में है। रणबीर कपूर के दमदार लुक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। अब इस लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हो गया है


डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैन्स इंतज़ार में है। अब तक इस फिल्म से रणबीर का लुक सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। अब 'एनिमल' से हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। साथ ही 'एनिमल' के टीजर रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया।

धमाकेदार एक्शन पैकेज थ्रिलर 'एनिमल' काफी समय से चर्चा में है। रणबीर कपूर के दमदार लुक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। अब इस लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।

इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर काफी अलग लग रहे हैं। इस पोस्टर के साथ तरण ने यह भी जानकारी दी है कि 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। अनिल कपूर ने भी यही पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है- ''जानवर के पापा, बलवीर सिंह।'' उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

पिछले साल रणबीर कपूर ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म में रणबीर के एक्शन अंदाज को काफी पसंद किया गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब फैंस रणबीर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' के लिए उत्सुक हैं। वैसे तो 'एनिमल' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है और अब 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में आएगी।

समय डिजि़टल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment