Bigg Boss OTT-3 Winner: बिग बॉस ओटीटी की विनर बनीं सना मकबूल, चमचमाती ट्राफी के साथ मिला 25 लाख का इनाम

Last Updated 03 Aug 2024 11:18:59 AM IST

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 को 6 हफ्तों के लंबे सफर के बाद अपना विनर मिल चुका है। मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल(Sana Makbul) ने इस सीजन की शानदार ट्रॉफी और 25 लाख प्राइज मनी को अपने नाम किया। वहीं, रैपर नेजी पहले रनरअप और रणवीर शौरी सेकंड रनरअप रनर अप बने।


Bigg Boss OTT-3 winner sana makbul

करीब डेढ़ महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद और कई कंटेस्टेंट्स से भिड़ने के बाद टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा सना मकबूल ने शुक्ववार को हुए ग्रैंड फिनाले में चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख प्राइज मनी को हासिल कर लिया है। सना ने  रैपर नेजी और रणवीर शौरी को पछाड़ते हुए इस खिताब को अपने नाम कर लिया हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के होस्ट बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर थे। सना मकबूल, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नेजी और कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी-3 के टॉप 5 फाइनालिस्ट में शामिल थे। इनमें से सना मकबूल को बिग बॉस ओटीटी 3 विनर घोषित किया गया है।

ट्रॉफी मिलने के बाद सना मकबूल ने भाग कर अपनी मां को गले लगाया। जीत की इस खुशी में उनकी मां, बहन और  ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी भी हिस्सा बनें।

सना मकबूल की जीत पर उनके कई फैंस ने उन्हें बधाई दी है। ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने सना और ट्रॉफी के साथ सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया।


एकर्टेस सना मकबूल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 से पहले दिखी थी इन शो में...
सना मकबूल ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'अर्जुन', 'विष', 'आदत से मजबूर', 'कितनी मोहब्बत 2' जैसे शो में भी काम किया है। वहीं 2021 में उन्हें रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में भी देखा गया था। इसमें प्रति एपिसोड उन्हें 2.45 लाख रुपये मिले थे।


 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment