नोएल टाटा नियुक्त हुए टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

Last Updated 11 Oct 2024 01:50:50 PM IST

रतन टाटा के निधन के बाद उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक हुई, जिसमें नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है।


बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देर रात निधन हो गया था।

मुंबई में हुई टाटा ट्रस्ट के बोर्ड की बैठक में नया चेयरमैन चुना गया है। ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए ट्रस्ट डीड में स्पष्ट गाइडलाइंस हैं और उसके जरिए ही यह फैसला लिया गया।

बता दें कि इस समय नोएल टाटा मौजूदा समय में टाटा ग्रुप की कंपनियों टाटा स्टील और टाइटन में वाइस-चेयरमैन के पद पर भी तैनात हैं।

उन्होंने 2000 की शुरुआत में टाटा ग्रुप में काम करना शुरू किया था।

इस साल की शुरुआत में नोएल टाटा के तीन बच्चों - लिआ, माया और नेविल - को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट से जुड़े कई ट्रस्टों में ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।

लिआ वर्तमान में द इंडियन होटल्स में उपाध्यक्ष हैं जबकि माया टाटा कैपिटल से जुड़ी हैं। नेविल ट्रेंट और स्टार बाजार की लीडरशीप टीम में शामिल हैं।

टाटा ट्रस्ट एक प्रमुख निकाय है जो सभी 14 टाटा ट्रस्टों के कार्यों का प्रबंधन करता है। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह को मार्गदर्शन देने का काम करता है।

टाटा संस का स्वामित्व बड़े पैमाने पर टाटा ट्रस्ट के तहत आने वाले दो प्रमुख ट्रस्टों - सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास है, जिनके पास कुल मिलाकर टाटा संस में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हैं।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment