नीतीश के NDA में जाने से खिसकी गठबंधन की जमीन

Last Updated 30 Jan 2024 12:56:19 PM IST

नीतीश कुमार की एक बार पुन: पलटी से भाजपा को कितना अल्पकालिक या दीर्घकालिक लाभ मिलेगा, या स्वयं नीतीश कुमार को अपने पूर्व मुख्यमंत्रित्व की तुलना में नव-मुख्यमंत्रित्व में कितना स्थायित्व या ठहराव मिलेगा इसे लेकर लोगों का आकलन भिन्न हो सकता है, लेकिन इस घटना ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को जो निर्विवाद तौर पर झटका दिया है उससे उबरना इसके लिए असंभव नहीं तो आसान भी नहीं होगा।


नीतीश के NDA में जाने से खिसकी गठबंधन की जमीन

नीतीश के पुन: एनडीए में शामिल होने से गठबंधन से बंधी पार्टियों के मन में भी संदेह गहरा हो गया है। यूं तो इस गठबंधन के पैरों के नीचे की जमीन कभी भी ठोस नहीं थी पर नीतीश बाबू ने इस जमीन को ही खिसका दिया है। इस वक्त यह जमीन इतनी भुर-भुरी हो गई है कि इस पर किसी इमारत के खड़े होने की कल्पना नहीं की जा सकती है।

अगर कुछ अप्रत्याशित घट जाए या कोई चमत्कार हो जाए तो अलग बात है, अन्यथा यह विपक्षी गठबंधन मोदी को कोई प्रभावी चुनौती दे सकेगा इसकी संभावना नजर नहीं आती। जहां तक कांग्रेस की बात है तो गठबंधन का अगुआ बनने की इसकी पहले से ही संदिग्ध दावेदारी और अधिक संदिग्ध हो गई है।

कांग्रेस के पास इस समय दिखाने या मैदान में उतारने के लिए दो चेहरे हैं-राहुल गांधी और मल्किाजरुन खरगे। लेकिन यह आमतौर पर ज्ञात है कि इन दोनों को ही वृहत्तर मतदाता समुदाय में वह विसनीयता हासिल नहीं है जो कांग्रेस की शक्ति में ठोस इजाफा कर सके। गठबंधन के घटक दल समय-समय पर कांग्रेस को आईना दिखाते रहे हैं। पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में और इसके बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा करने से साफ मना कर दिया।

अब नीतीश बाबू ने कांग्रेस को जो चोट दी है उसने तो पार्टी की महत्त्वाकांक्षाओं की चूलें ही हिला दी हैं। जो व्यक्ति कल तक भाजपा के विरुद्ध अपने रथ को अग्रिम मोच्रे पर हांक रहा था वह अपने रथ समेत ही भाजपा के पक्ष में खड़ा हो गया है।

गठबंधन के प्रमुख घटक के तौर पर नहीं लगता कि राहुल गांधी या खरगे इस क्षति की भरपाई करने का कोई रास्ता ढूंढ पाएंगे। नीतीश प्रसंग ने राहुल गांधी को तमाशा बना दिया है। लोगों के मन में अब सीधा सवाल उठ रहा है कि जो व्यक्ति गठबंधन के दलों को जोड़ कर नहीं रख पाया वह भारत को क्या जोड़ेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment