Aam Adami Party का राष्ट्रीय होना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को भारत के चुनाव आयोग (Election Comission) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है।
‘AAP’ का राष्ट्रीय होना |
महज दस वर्ष के राजनीतिक सफर में किसी नई राजनीतिक पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होना निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (Kejriwal) ने अपनी प्रतिक्रिया में इस उपलब्धि को चमत्कार जैसा बताया है। 2011 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक आंदोलन शुरू किया था।
केजरीवाल अन्ना के इस आंदोलन का प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता थे। अन्ना हजारे (Anna Hazare) के इस आंदोलन का मुख्य मकसद एक शक्तिशाली जनलोकपाल (Janlokpal Bill) बनाना था। वह ऐसा जनलोकपाल चाहते थे जिसके दायरे में प्रधानमंत्री भी हों। लेकिन बहुत जल्द अन्ना हजारे और केजरीवाल के रास्ते अलग हो गए और अन्ना का जनलोकपाल बनाने क मकसद भी पूरा नहीं हो पाया।
लेकिन भ्रष्टाचार, बिजली और पानी का बिलों से दिल्ली की परेशान आम जनता को राहत दिलाने के लिए जब केजरीवाल ने नवम्बर 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन किया तब जनलोकपाल को अपने राजनीतिक एजेंडे में सबसे ऊपर रखा था। लेकिन विडंबना देखिए कि सत्ता में आने के बाद जनलोकपाल का मुद्दा पीछे छूट गया।
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप की मुफ्त बिजली और पानी देने की नीति को मतदाताओं ने काफी पसंद किया। केजरीवाल की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण यह भी रहा है। इसलिए पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित जिन राज्यों में केजरीवाल ने अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश की वहां अपने घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली पानी के मुद्दे को अवश्य शामिल किया। आप वैचारिक रूप से कांग्रेस का विकल्प बनती दिखाई दे रही है।
आप की राजनीतिक गतिविधियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह उन्हीं राज्यों में अपना भविष्य देख रही है जहां द्विदलीय व्यवस्था है। जिन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के अतिरिक्त किसी क्षेत्रीय दल का राजनीतिक प्रभुत्व है वहां आप अपनी राजनीतिक-रणनीतिक गतिविधियां बढ़ाना भी नहीं चाहती।
आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की टाइमिंग का विशेष महत्त्व है। अगले साल आम चुनाव होने हैं और ऐसे में आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के वे सभी सुविधाएं भी मिलेगी जिनसे पार्टी को चुनावी लाभ मिल सकता है।
| Tweet |