MS Dhoni Birthday: 43 साल के हुए एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Last Updated 07 Jul 2024 01:11:45 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पत्नी साक्षी ने धोनी के पैर भी छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


MS Dhoni Birthday

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। इस दौरान साक्षी ने मजाकिया अंदाज में उनके पैर भी छुए और कैप्टन कूल ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साक्षी ने शेयर किया। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसका कैप्शन था। "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!"

आमतौर पर सोशल मीडिया की सुर्खियों से दूर रहने वाले धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप की जीत पर बधाई दी और इसे अपना खास जन्मदिन का तोहफा बताया।

धोनी की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी यही वीडियो शेयर किया और कैप्शन दिया, "पार्टी शुरू हो गई! पीएस: केक और थाला सबसे बढ़िया कॉम्बो है!"

भारत के पूर्व बल्लेबाज और धोनी के अच्छे दोस्त सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! आपको आपके हेलीकॉप्टर शॉट जितना शानदार और आपके स्टंपिंग कौशल जितना बेस्ट दिन की शुभकामनाएं।"

भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 2023 आईपीएल फाइनल की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें कैप्शन था, "क्रिकेट में मेरे एकमात्र पसंदीदा व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माही भाई आपकी मौजूदगी सबसे बड़ा तोहफा है। ढेर सारा प्यार।"

थाला के नाम से मशहूर धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाए।

धोनी ने डेढ़ दशक की अवधि में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से करीब 5000 रन बनाए। आईपीएल में भी उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment