ICC ODI World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका पर बड़ी जीत से आगाज, टूटे कई रिकार्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। इस मैच में कई बड़े रिकार्ड टूटे।
![]() दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका पर बड़ी जीत से आगाज, टूटे कई रिकार्ड |
पारी में तीन शतक और 428 रन के दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जैसे स्कोर से श्रीलंका की टीम जरा भी विचलित नहीं हुई, लेकिन विश्व कप के मैच में आखिरकार उसे 102 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच में सात सौ से ज्यादा रन बने और कई रिकॉर्ड भी टूटे।
जवाब में जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (76), चरित असालांका (79) और कप्तान शनाका (68) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज भी असहाय नजर आए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएट्जी ने तीन जबकि कैगिसो रबाडा, माकरे यानसन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले क्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और ऐडन मार्कराम (106) के तूफानी शतकीय प्रहारों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 428 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया। इन तीनों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन और डेविड मिलर ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। कप्तान तेम्बा बावूमा (8) को सस्ते में निपटाने के बाद श्रीलंका के गेंदबाज जबर्दस्त धुलाई हुई। डिकॉक और डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। इसके बाद डुसेन ने मार्कराम के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर पर पहुंचाया। मार्कराम ने महज 54 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। मार्कराम ने केवल 49 गेंदों पर शतक बनाया, जो विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज सैकड़ा है। डिकॉक ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि डुसेन की पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के इन तीनों बल्लेबाजों का विश्व कप में यह पहला शतक भी है।
स्कोर बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डि कॉक का. धनंजय बो. पथिराना 100
तेम्बा बावुमा पगबाधा बो. मधुशंका 08
वान डर डुसेन का. सरमरविक्रमा बो. वेलालेग 108
ऐडन मार्कराम का. रजिता बो. मुधशंका 106
हेनरिक क्लासेन का. शनाका बो. रजिता 32
डेविड मिलर (नाबाद) 39
माकरे यानसन (नाबाद) 12
अतिरिक्त - 23
कुल (50 ओवर में पांच विकेट पर)- 428
विकेट पतन : 1/10, 2/214, 3/264, 4/342, 5/383
गेंदबाजी - रजिता 10-1-90-1, दिलशान मधुशंका 10-0-86-2, दासुन शनाका 6-0-36-0, धनंजया डि सिल्वा 4-0-39-0, मथीशा पथिराना 10-0-95-1, दुनिथ वेलालेग 10-0-81-1
श्रीलंका -
पथुम निसंका बो. यानसन 00
कुसल परेरा बो. यानसन 07
कुसल मेंडिस का. क्लासेन बो. रबाडा 76
समरविक्रमा का. यानसन बो. कोएत्जे 23
चरिथ असलंका का. हेंड्रिक्स बो. एनगिडी 79
धनंजय का. फेहलुक्वायो बो. महाराज 11
दासून शनाका बो. केशव महाराज 68
दुनिथ वेलालागे का. क्लासेन बो. कोएत्जे 00
कासुन राजिता का. मार्कराम बो. कोएत्जे 33
मथीश पथिराना बो. रबाडा 05
दिलशान मधुशंका (नाबाद) 04
अतिरिक्त - 20
कुल - (44.5 ओवर में सभी आउट) 326
विकटपतन - 1/1, 2/67, 3/109, 4/111, 5/150, 6/232, 7/233, 8/291, 9/322
गेंदबाजी - लुंगी एनगिडी 8-1-49-1, माकरे यानसन 10-0-92-2, कागिसो रबाडा 7.5-0-50-2, केशव महाराज 10-0-62-2, गेराल्ड कोएत्जे 9-0-68-3
| Tweet![]() |