Asia Cup 2023: श्रीलंका से वापसी के दौरान जब रोहित शर्मा होटल में भूले पासपोर्ट, जानिए फिर क्या हुआ
एशिया कप फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल देश वापस लौटते समय रोहित शर्मा अपना पासपोर्ट ही होटल में ही भूल गए।
![]() |
उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भूलने की बीमारी है। ऐसे में फैंस को विराट कोहली का वह इंटरव्यू याद आया जिसमें विराट कोहली एक टीवी शो के दौरान रोहित शर्मा को ‘भुलक्कड़’ क्रिकेटर कहा था। विराट कोहली ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, रोहित शर्मा छोटी-मोटी चीजें नहीं अक्सर कीमती सामान भी भूल जाते हैं, जिसमें पासपोर्ट, लैपटॉप, आईपैड जैसी चीजें शामिल है।
Virat Kohli in 2017 - I haven't seen anyone forget things like Rohit Sharma does. He even forgets his iPad, passport.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 17, 2023
Tonight - Rohit forgot his passport, and a support staff member gave it back to him. (Ankan Kar). pic.twitter.com/3nFsiJwCP4
ठीक ऐसा ही वाकया रविवार को भारत की रिकॉर्ड 8वीं एशिया कप खिताब जीत के बाद देखने को मिला जब रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने ‘भुलक्कड़’ स्वभाव दिखाया।
दरअसल, भारत लौटने के लिए टीम इंडिया होटल से निकल चुकी थी, तब कप्तान रोहित शर्मा को बस में बैठने के बाद याद आया कि वो अपना पासपोर्ट होटल में ही भूल गए हैं, तब उन्होंने होटल के एक स्टॉफ से पासपोर्ट पहुंचाने का आग्रह किया।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान बस तब तक रुकी रही जब तक स्टॉफ का एक आदमी ने होटल से रोहित शर्मा का पासपोर्ट को लाकर उन्हें दिया।
वहीं बात भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2023 फाइनल मैच की करें तो, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2023 एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 15.2 ओवर में 50 रनों पर ढेर कर दिया।
एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि दुनिया देखती रह गई। खराब मौसम के कारण जिस फाइनल मैच के 100 ओवर को पूरा कराने के लिए रिजर्व डे रखा गया था, उसे टीम इंडिया ने महज 20-22 ओवर में समेट दिया।
कोलंबो में टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 15.2 ओवर में 50 रनों पर ढेर कर दिया। श्रीलंका की कमर मोहम्मद सिराज ने तोड़ी जिन्होंने महज 21 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया।
फिर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन और शुभमन गिल ने महज 6.1 ओवर में भारत की जीत की कहानी लिख दी। इसके साथ ही भारत ने एशिया कप पर आठवीं बार अपना कब्जा जमाया।
| Tweet![]() |