Aaj Ka Rashifal, Wednesday, March 5, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 5 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 05 Mar 2025 07:09:12 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, March 5, 2025: जानिए बुधवार, 5 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


बुधवार, 5 मार्च, 2025 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नई  दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।

बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छवि बनेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता उत्साहित होंगे।

कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।

तुला : दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे।

वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से आसपास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। घरेलू वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

धनु : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।

मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।

कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment