प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में विश्व अंडर-21 चैंपियन बने

Last Updated 10 Jul 2023 09:16:05 AM IST

भारतीय तीरंदाज प्रियांश (Priyansh) यहां चल रही विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गई। प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बने।


भारतीय तीरंदाज प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में विश्व अंडर-21 चैंपियन बने

इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैंपियन बनीं।

पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया।

विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था।

अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था।

भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिए हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

भाषा
लिमेरिक, आयरलैंड


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment