NASA का अंतरिक्ष यान बृहस्पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ के लिए रवाना, 18 लाख मील की यात्रा तय करेगा

Last Updated 15 Oct 2024 08:52:37 AM IST

बृहस्पति गृह के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर छिपे विशाल महासागर में जीवन के लिए उपयुक्त हालात को तलाशने को लेकर नासा ने सोमवार को एक अंतरिक्ष यान रवाना किया।


NASA का अंतरिक्ष यान बृहस्पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ के लिए रवाना

‘यूरोपा क्लिपर’ को बृहस्पति तक पहुंचने में साढ़े पांच वर्ष लगेंगे। यह अंतरिक्ष यान गैस के इस विशाल ग्रह के चारों ओर की कक्षा में प्रवेश करेगा और दर्जनों विकिरण-युक्त किरणों से गुजरता हुआ यूरोपा के करीब पहुंचेगा।

वैज्ञानिकों को यकीन है कि यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे एक गहरा वैश्विक महासागर मौजूद है, जहां पानी और जीवन हो सकता है।

‘स्पेसएक्स’ ने यान को रवाना किया, जो 18 लाख मील की यात्रा तय करेगा।

इस यान को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रेक्षपित किया गया।

एपी
केप केनवरल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment