बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 29 घायल

Last Updated 18 Aug 2024 05:17:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।


बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

दरअसल, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए।

एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि बुलदंशहर और सलेमपुर रोड पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे सड़क हादसा हुआ। प्राइवेट बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण सड़क दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 29 लोग घायल हैं, जिनमें से 7 लोगों को मेरठ इलाज के लिए भेजा गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग और चिकित्सा टीम घायलों पर नजर बनाए हुए है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सड़क हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना पर डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

आईएएनएस
बुलंदशहर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment