UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फायरिंग, बदमाशों ने 2 कर्मचारियों को मारी गोली

Last Updated 24 Jul 2024 04:07:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी।


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी मोहम्मद नदीम और कलीम विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दोपहिया वाहन से जा रहे थे कि तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय सुरक्षा गश्ती दल ने हमलावरों का पीछा किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घायल कर्मचारियों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा पता चलता है कि यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया।
 

भाषा
अलीगढ़ (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment