Excise policy case: अखिलेश बोले, केजरीवाल को फंसाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहा केंद्र

Last Updated 27 Jun 2024 11:25:20 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilelsh Yadav) ने कहा है कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को फंसाने के लिए सीबीआई (CBI) का इस्तेमाल कर रही है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

केंद्र सरकार सबसे अधिक भेदभाव दिल्ली सरकार के साथ किया है। सपा प्रमुख एलएनजेपी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि आतिशी  एक बहादुर महिला और लोगों के लिए लड़ना जानती हैं और दिल्ली के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लड़ रही हैं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सीबीआई उन लोगों को फंसा रही है,जो भाजपा के लिए खतरा बन रहे हैं।

उन्होंने इस मामले को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि  सीबीआई समेत अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग के कारण ही इस बार लोगों ने भाजपा के विरुद्ध मतदान किया है।

वह किसी तरह चुनाव हारने से बच गए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही केजरीवाल को अदालत से राहत मिलती  है, उन्हें जेल से बाहर आने से पहले ही अन्य मामले में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने की जानकारी केंद्र सरकार को जरूर र होगी। वह बाहर नहीं आ पाएं, सरकारी काम नहीं कर सकें और लोगों के बीच नहीं जा पाएं,  उन्हें  सीबीआई द्वारा फंसाया जा रहा रहा है।

केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी  दो दिन से एलएनजेपी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं।

हालांकि अस्पताल के  डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल आतिशी  के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है।

आम आदमी  पार्टी (आप) ने दावा किया है कि आतिशी का आंदोलन दिल्ली के लोगों के हक का पानी दिलाने के लिए था।

उनका आरोप है कि  हरियाणा सरकार रोज दिल्ली के हिस्से के पानी में 10 करोड़ गैलन पानी कम दे रही है। इससे दिल्ली के करीब 28 लाख लोग प्रभावित हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment