Lok Sabha Election 2024 : धर्मेंद्र यादव की जगह बदायूं से लड़ेंगे शिवपाल
Last Updated 21 Feb 2024 08:40:06 AM IST
सपा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
![]() शिवपाल सिंह यादव |
पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया है।
शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धम्रेंद्र यादव के स्थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है।
हरेंद्र मलिक (मुजफ्फरनगर), नीरज मौर्य (आंवला), राजेश कश्यप (शाहजहांपुर-सुरक्षित), ऊषा वर्मा (हरदोई- सुरक्षित), आरके चौधरी (मोहनलालगंज- सुरक्षित), एसपी सिंह पटेल (प्रतापगढ़), रमेश गौतम (बहराइच -सुरक्षित), श्रेया वर्मा (गोंडा), वीरेंद्र सिंह (चंदौली) और रामपाल राजवंशी (मिश्रिख -सुरक्षित) हैं।
| Tweet![]() |