VHP ने आडवाणी और जोशी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका निभाने वाले भाजपा के दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है।
![]() VHP ने आडवाणी और जोशी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण |
विहिप ने निमंत्रण को लेकर अपने अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार की तरफ से बयान जारी कर कहा, "राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे।"
हालांकि, बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से दोनों दिग्गज नेताओं, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, का अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाना मुश्किल है।
| Tweet![]() |