सुबह जल्दी प्रकट होने का निवेदन कर, श्रद्धालुओं ने दिया डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य
हे सूर्य देवता सुबह जल्दी प्रकट होना, अपनी पूरी चमक के साथ हम सभी व्रतियों को दर्शन देना ताकि भूखे प्यासे सभी श्रद्धालु आपके प्रकाश से ऊर्जावान होकर अर्ध्य दे सकें। शायद कुछ इसी तरह की मनतों के साथ हजारों व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य का नमन किया और सूर्य देवता से सुबह दर्शन देने का आग्रह कर अपने-अपने घरों को गईं।
![]() . |
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। संजय नगर सेक्टर 23 पिंक पुलिस चौकी के सामने भव्य व्यवस्था की गई। वैसे हर वर्ष यहां हजारों महिला श्रद्धालु आकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देती हैं।
हालांकि हर वर्ष आदर्श छठ पूजा समिति के पदाधिकारी यहां व्यवस्था करते हैं लेकिन इस बार नगर निगम की तरफ से भी घाट पर साफ सफ़ाई की समुचित व्यवस्था की गई। समिति के मुख्य संयोजक वरिष्ठ पत्रकार डॉ शंकर जी विश्वकर्मा, समिति के संरक्षक चन्द्र किशोर सिंह, डी एन सिंह, रामेश्वर सिंह, राजू सिंह ने बड़ी मुस्तैदी से व्यस्थाओं को संचालित किया।
समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, महामंत्री महेंद्र ठाकुर, संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह,प्रचार मंत्री नारायण शर्मा पिछले एक सप्ताह से व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे रहे। 71 नंम्बर वार्ड के पार्षद उमेश पप्पू नागर ने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होगी।
उन्होंने सभी को आश्वास्त किया कि अगली साल छठ के अवसर पर वो भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करवाएंगे। 71 नंम्बर वार्ड के पार्षद उमेश पप्पू नागर ने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं होगी।
उन्होंने सभी को आश्वास्त किया कि अगली साल छठ के अवसर पर वो भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करवाएंगे। इस दौरान सपा की महानगर सचिव अनुष्का सिंह ने कहा कि वह छठ पूजा को बहुत शिद्दत से मनाती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भिखारी शर्मा,एस बी सिंह,विनीत सिंह, बीड़ी दुबे, रजनीश कुमार, सोनल, अरविंद राय, सुनील, अनिल, अंशु, राजकुमार, नीलांश सिंह नेहा, सुशीला, मीना, समेत हजारों महिला श्रद्धालुओं के साथ पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
| Tweet![]() |