जनसंख्या कानून बन जाने से जरूरत मंदों को मिलेगा उनका हक-सविता सिंह सौरोत
देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर सविता सिंह सौरोत ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या का नियंत्रण करना बहुत जरूरी हो गया है
![]() सविता सिंह सौरोत |
देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर सविता सिंह सौरोत ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या का नियंत्रण करना बहुत जरूरी हो गया है। एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचीं सविता सिंह सौरोत मथुरा की जानी-मानी समाज सेविका हैं। लोग उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में बुलाते रहते हैं जहां कुछ सामाजिक विषयों पर गंभीर वार्ता हों। स्थानीय लोगों के विशेष आग्रह पर पहुंची सविता सिंह ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या की वजह से जरूरत मंद लोगों को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिसके वो हकदार हैं।
उनका कहना था कि उनकी पार्टी की सरकार यानी मोदी सरकार 2019 में जनसंख्या नियंत्रण बिल लेकर आयी थी लेकिन कुछ विपक्षी दलों और अन्य लोगों की वजह से वह बिल कानून की शक्ल नहीं ले पाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि जनसंख्या नियंत्रण का कानून बने लेकिन कुछ बाधाओं के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। सविता सिंह ने इस बिल की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी से अब तक जनसंख्या नियंत्रण बिल 35 बार पेश किया जा चुका है लेकिन दुर्भाग्य से अब तक यह कानून नहीं बन पाया।
उन्होंने कहा कि अगर यह कानून बन गया तो जरूरत मंदों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। लोगों का बेहतर इलाज हो सकेगा। अंत मे उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि इस बार 2024 लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार मोदी निश्चित तौर पर जनसंख्या नियंत्रण बिल को कानूनी अमली जामा पहना देंगे। सविता सिंह सौरोत की बातों को सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। उनके विचारों का सबने समर्थन किया।
| Tweet![]() |