सीमा हैदर ने भी की चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए भगवान से पूजा अर्चना की, जय श्रीराम के लगाए नारे

Last Updated 24 Aug 2023 11:49:51 AM IST

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है। कई जगहों पर लोग खुशी से नाच रहे थे तो कहीं सोसाइटियों में थाली बजाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।


चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने तोड़ा व्रत, जय श्रीराम के लगाए नारे

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी पूरे दिन व्रत रख चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से पूजा अर्चना की और सफल लैंडिंग होने के बाद परिवार के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की।

इसके साथ ही सीमा हैदर ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

बुधवार सुबह से ही सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए व्रत रखा और देवी देवताओं की पूजा भी की। शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई, सीमा हैदर ने परिवार के साथ खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस दौरान सचिन के परिवार के लोग भी मौजूद थे और सभी लोग जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।

सीमा हैदर पर हिंदुस्तानी रंग पूरी तरीके से चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा था। बीते 15 अगस्त को सीमा ने तिरंगे जैसी साड़ी पहन कर वीडियो बनाया था। उसके बाद तीज में व्रत रख पूरे रीति रिवाज के साथ इस व्रत को मनाया।

सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई लोगों को राखी भी पोस्ट की है।

आपको बता दें कि इसी साल 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई को सीमा और सचिन भाग कर मथुरा पहुंच गए। जहां से पुलिस ने 2 जुलाई को उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आईएएनएस
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment