UP के Redlight Area में बेची जा रही रांची की लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त

Last Updated 22 Aug 2023 05:46:41 PM IST

यूपी के कुशीनगर में रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है।


यूपी पुलिस

लड़की रांची शहर के सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। उसके पिता ने 13 अगस्त को अपनी बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद उर्फ अभय कुमार पर संदेह जताया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कमरे में बंद कर रखी गई लड़की को भी बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि कुशीनगर के कासिया बाजार में जिस जगह से लड़की को मुक्त कराया गया है, वहां कई अन्य लड़कियां कैद रखी गई थीं। रांची से गई पुलिस टीम के साथ यूपी पुलिस की टीम ने उन लड़कियों को भी मुक्त कराया है।

रांची की लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचने की तैयारी चल रही थी। ज्वाला प्रसाद ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी महिला दलाल के हाथों में सौंप दिया था।

रांची के सुखदेवनगर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की को गलत हाथों में जाने के पहले ही सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment