बसपा ने पहली बार तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की
Last Updated 16 Aug 2021 05:36:44 PM IST
बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं।
![]() बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (फाइल फोटो) |
पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे और मीडिया को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे।
नए प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान, धर्मवीर चौधरी और फैजान खान है।
अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा बयान जारी करते थे, जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था।
| Tweet![]() |