यूपी बाढ़: CM योगी ने गाजीपुर और बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Last Updated 13 Aug 2021 04:37:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गाजीपुर और बलिया जिले का दौरा किया और कहा कि राज्य के 24 जिलों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर लोगों की मदद करने के निर्देश दिये गये हैं।


CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित जिले का दौरा करने के साथ-साथ वहां की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी इंतजाम के आदेश दे रहे हैं। गाजीपुर जिले में 32 गांव बाढ़ से प्रभावित होने की खबर है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि तथा सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित जनता के लिए राहत प्रदान करने का काम कर रहे हैं। पशुओं की सुरक्षा और चारे की व्यवस्था भी युद्ध स्तर पर करने को कहा गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में पत्रकारों से कहा कि बलिया जिले में गंगा, टोंस व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने व बाढ़ से 112 गांव की करीब सवा लाख आबादी प्रभावित है।

 



उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, वाराणसी व गाजीपुर की स्थिति की समीक्षा व सर्वेक्षण करने के बाद बलिया आए हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत प्रदेश में 17 करोड़ लोगों को सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दस-दस किलो चावल, आटा, चना, मिर्च, नमक आदि मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखा जा रहा है।

भाषा
गाजीपुर/बलिया (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment