पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, मुख्यमंत्री योगी ने SGPGI पहुंचकर लिया हालचाल
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनका हाल चाल जानने पीजीआई पहुंचे।
![]() कल्याण सिंह की हालत नाजुक, योगी ने फिर लिया हालचाल |
उनका इलाज कर रही टीम से जुड़े डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में लगातार गिरावट आ रही है। लखनऊ एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मंगलवार को उनका हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। योगी अब तक कई बार अस्पताल आ चुके हैं। वो यहां आते हैं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हाल जानते हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। pic.twitter.com/uiEnOCJXB9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
मंगलवार सुबह संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमन ने बताया कि कई दिनों से उनकी स्थिति नाजुक बनी है, इस कारण अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मानीटरिंग के लिए कई विभागों के डॉक्टर काम कर रहे हैं।
धीमन ने बताया कि उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीएम कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारजन मौजूद हैं।
इसके पहले, सोमवार को किसी तरह का सुधार नहीं आने पर संक्रमण संबंधी जांचें कराई गई हैं। इन रिपोर्ट के आधार पर दवाओं की डोज कम या अधिक की जाएगी।
| Tweet![]() |