महिला योद्धाओं के नाम पर यूपी में 3 पीएसी बटालियन होंगे स्थापित

Last Updated 21 Mar 2021 02:22:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला योद्धाओं के नाम पर तीन प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (पीएसी) के महिला बटालियन स्थापित करेंगे।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (file photo)

तीनों बटालियन का नाम रानी अवंतीबाई लोधी, उदय देवी और झलकारीबाई के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि अवंतीबाई महिला बटालियन, उदय देवी महिला बटालियन और झलकारी बाई महिला बटालियन क्रमश: बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रामगढ़ में रानी अवंतीबाई लोधी इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही थीं।

उन्होंने कहा, "जब विभिन्न क्षेत्रों के राजा अपने शासनकाल और अपने सिंहासन की रक्षा के लिए अंग्रेजों का समर्थन कर रहे थे, तब ये महिला योद्धा उनके खिलाफ अपने रुख पर अड़ी रहीं। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक देश की रक्षा के लिए जमकर संघर्ष किया।"



रानी लक्ष्मी बाई एक ब्राह्मण परिवार से थीं, उदय देवी पासी समुदाय से थीं और झलकारी बाई कोरी समुदाय से थीं।

योगी सरकार के 'संकल्प पत्र' में, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सूबे में तीन पीएसी महिला बटालियन स्थापित करने का उल्लेख किया गया है।

इन योद्धाओं से प्रेरणा लेते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण अभियान 'मिशन शक्ति' शुरू किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि "इस अभियान के तहत, उत्तर प्रदेश के पुलिस बल में 20 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त करना अनिवार्य है ताकि हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे।"

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment