आडवाणी, जोशी और कल्याण सिंह नहीं आएंगे अयोध्या
Last Updated 04 Aug 2020 12:57:48 AM IST
राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में 36 परंपराओं के 135 संत-महात्माओं को आमंत्रित किया गया है।
![]() आडवाणी, जोशी और कल्याण सिंह नहीं आएंगे अयोध्या |
बढ़ती उम्र के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डा. मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह कार्यक्रम में नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर चार लोग बैठेंगे।
न्यास के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा, 5 तारीख को भूमि पूजन सांकेतिक रूप से होगा, क्योंकि शिलान्यास का काम 18 अप्रैल से शुरू हो गया है और तब से आज तक 108 दिनों से लगातार जन्म भूमि परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिंक रीति के अनुसार कार्यक्रम चल रहे हैं।
उन्होंने कहा, भूमि पूजन के दिन शिलाओं का पूजन होगा।
| Tweet![]() |