मुंबई व आसपास के स्थानों में तापमान का 130 का अंतर
मुंबई और आसपास के उपनगरों के कुछ हिस्सों में मार्च के महीने में तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस तक का खतरनाक अंतर दिखाई दिया। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी।
![]() मुंबई व आसपास के स्थानों में तापमान का 130 का अंतर |
अध्ययन से यह पता चलता है कि मुंबई व उसके आस-पास के शहरी इलाकों का तापमान कम विकसित व हरित क्षेत्रों के तापमान की तुलना में काफी ज्यादा दर्ज किया गया।
‘रेस्पिरर लिविंग साइंसेज’ के एक अध्ययन के अनुसार, शहर में अलग-अलग तापमान वाले छोटे-छोटे क्षेत्र तेजी से बन रहे हैं। अध्ययन में बढते तापमान की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय रूप से योजना तैयार करने का आह्वान किया गया है।
एक मार्च से 22 मार्च के बीच, वसई वेस्ट और घाटकोपर में क्रमश: 33.5 डिग्री सेल्सियस और 33.3 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान दर्ज किया गया जबकि हरित क्षेत्र व कम आबादी वाले पवई में तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
अध्ययन के मुताबिक,‘‘यह विश्लेषण एक ही शहर के भीतर 13.1 डिग्री सेल्सियस के अंतर को दर्शाता है।’’ ‘रेस्पिरर लिविंग साइंसेज’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनक सुतारिया ने कहा, ‘‘हम मुंबई जैसे शहरों के भीतर बहुत तेजी से अलग-अलग तापमान वाले छोटे-छोटे क्षेत्र बनते देख रहे हैं।’’
| Tweet![]() |