देश के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज : शाह

Last Updated 01 Apr 2025 07:13:18 AM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ और बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आने वाले 5 साल के अंदर देश का एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा जहां मेडिकल कॉलेज नहीं होगा।


भाजपा शासित राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर पहले से ही काम चल रहा है, इतना ही नहीं आने वाले दिनों में मेडिकल से सम्बंधित सीट की संख्या में भी इजाफा होगा। 

केंद्रीय मंत्री हिसार के अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण व आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन तथा पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक सावित्री जिंदल और उनके सांसद पुत्र नवीन जिंदल भी उपस्थित रहे।

नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री के सादगी भरे स्वभाव व कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं। 

हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है। 

हरियाणा में बिना पर्ची व खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

समयलाइव डेस्क
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment